भोपाल। मध्यप्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी ने गुरुवार को पुलिस मुख्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। विवेक जौहरी ने पूर्व डीजीपी विजय कुमार सिंह की जगह पदभार ग्रहण किया है।
बता दे कि विवेक जौहरी 1984 बैच के आईपीएस अफसर है। वह बीएसएफ में महानिदेशक के पद पर तैनात थे। राज्य सरकार ने 5 मार्च को तत्कालीन डीजीपी विजय कुमार सिंह को हटाते हुए उन्हें खेल एवं युवा कल्याण विभाग में संचालक की जिम्मेदारी दी थी।
5 मार्च को ही सरकार ने विवेक जौहरी को नया पुलिस महानिदेशक बना दिया था, लेकिन उनके पदभार संभालने तक स्पेशल डीजी सायबर सेल राजेन्द्र कुमार को पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था।
