भोपाल। कोरोना वायरस की वजह से सरकार ने मध्यप्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी है। सरकार ने अगले आदेश तक सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। हालांकि इस दौरान बोर्ड की परीक्षाएं जारी रहेगी।
स्कूल शिक्षा विभाग ने अपने आदेश में लिखा है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए और स्कूलों में एक स्थान पर विद्यार्थियों के समूह में एकत्रित होने से कोरोना वायरस के संभावित खतरे की रोकथाम के लिए राज्य शासन ने प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अगले आदेश तक अस्थाई रूप से अवकाश रहेगा।
हालाँकि इस दौरान 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा।

