भोपाल। मध्य प्रदेश में छाए सियासी संकट के बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ भगवान शिव की शरण में पहुंचे हैं। विधानसभा की कार्रवाई शुरू होने से पहले कमलनाथ ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और उनका दुग्धाभिषेक किया।
गौरतलब है कि आज सबकी निगाहें विधानसभा की कार्रवाई पर टिकी हुई है। विधानसभा की कार्रवाई शुरू होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष तय करेंगे कि आज फ्लोर टेस्ट होगा या फिर नहीं। भाजपा लगातार आज ही फ्लोर टेस्ट कराने की मांग कर रही है जबकि कांग्रेस का कहना है कि भाजपा ने उनके विधायकों को बंधक बनाकर रखा है। इन विधायकों को छोड़े बगैर विधानसभा में फ्लोर टेस्ट नहीं कराया जा सकता।
