May 20, 2026

स्कूल टीचर्स ने बनाई 3825 स्क्वायर फीट की आकृति, लिखा – ‘डरोना, वॉश कोरोना’

शिवपुरी। शिवपुरी में लोगों को कोरोना वायरस को लेकर जागरूक करने के लिए एक स्कूल में 3825 स्क्वायर फिट की आकृति बनाई हैं। इस आकृति में ‘डरोना, वॉश कोरोना’ का संदेश दिया है। इसके माध्यम से लोगों को कोराना से बचाव के लिए जागरूकता पर विशेष बल दिया गया है।

दरअसल देश भर में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए कई तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों को जागरूक किया जा रहा हैं। शिवपुरी के स्थानीय विद्यालय गीता पब्लिक स्कूल के स्टाफ ने भी लोगों में अवेयरनेस बढ़ाने के लिए अनोखा जज्बा दिखाया है। स्कूल के स्टाफ ने मिलकर स्कूल परिसर में चूने और गेरू के प्रयोग से 3825 स्क्वायर फीट की आकृति बनाई है। आकृति संदेश लिखा है कि, ‘डरोना वाश कोरोना’।

स्कूल के संचालक पवन शर्मा ने बताया कि इस आकृति को बनाने का उद्देश्य लोगों को कोरोना वायरस को लेकर जागरूक करना है। लोगों को कोरोना वायरस से डरने या छुपने की जरुरत नहीं है। हमें इससे लड़ना होगा। हमें अपने शरीर और आसपास सफाई रखनी होगी। साथ ही सोशल डिस्टेंस बनाकर रखना जरुरी है।

वहीँ स्कूल की शिक्षिका हरविंदर कौर ने बताया कि हमें कोरोना वायरस डिजीज से डरना नहीं है बल्कि इसे वॉश कर देना है। यही संदेश हमारे विद्यालय गीता पब्लिक स्कूल के टीचर्स द्वारा सभी को दिया गया है। हम सब अपनी हाईजीन का ध्यान रखें। अपने आसपास के सराउंडिंग्स को क्लीन करें। दिन में कम से कम चार पांच बार अपने हाथों को क्लीन करें। सोशल डिस्टेंस को मेंटेन करें। हेल्थी डाइट को फॉलो करें और कोरोना के डर को वॉश करें। शिक्षिका ने बताया कि इस दिशा में भारत सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयत्न अत्यंत सराहनीय है और हम सबको मिलकर भी अपने अपने स्तर पर उनके कार्यों में सहयोग करना है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri