भोपाल। शाम के 5 बजते ही पूरा देश ताली, थाली और शंक की आवाज से गूंज उठा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर लोगों ने ताली, थाली और शंक बजाकर कोरोना वायरस से लड़ने वाले लोगों का धन्यवाद दिया। इस दौरान मध्यप्रदेश के भी सभी शहरों और गांवों में लोगों ने ताली, थाली और शंक बजाकर देश की सेवा में लगे लोगों का आभार व्यक्त किया।
गौरतलब है कि कोरोना वायरस के खतरे से निपटने के लिए आज पूरा हिन्दूस्तान एकजुट दिखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर देश के लोगों आज घरों में रहकर जनता कर्फ्यू पालन किया। वहीँ प्रधानमंत्री की अपील पर ही कोरोना वायरस से लड़ने वाले डॉक्टर, अस्पतालों के स्टॉफ, सफाई कर्मी सहित सभी ऐसे लोग जो कोरोना वायरस से लड़ने में देश की मदद कर रहे हैं, उनका धन्यवाद देने के लिए लोगों ने शाम 5 बजे लोगों ने ताली, थाली और शंक बजाया।
