May 20, 2026

शिवराज ने राजगढ़ कलेक्टर और एसडीएम को हटाया, कमलनाथ सरकार की निगम मंडलों में नियुक्तियां रद्द

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शपथ लेने के साथ ही कमलनाथ सरकार के विवादित फैसलों को पलटना शुरू कर दिया है। शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करने को लेकर सुर्ख़ियों में आई राजगढ़ कलेक्टर निधि निवेदिता और एसडीएम प्रिया वर्मा को हटा दिया गया है। वहीँ शिवराज सिंह चौहान ने निगम मंडलों में की गई नियुक्तियों को भी निरस्त कर दिया है।

गौरतलब है कि राजगढ़ में सीएए के समर्थन में निकाली गई रैली के दौरान कलेक्टर निधि निवेदिता और एसडीएम प्रिया वर्मा पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करने के आरोप लगे थे। इसके बाद से भाजपा लगातार कमलनाथ सरकार से इन दोनों अफसरों पर कार्रवाई की मांग कर रही थी, लेकिन कमलनाथ सरकार ने इन्हें बरकरार रखा। अब शिवराज सिंह चौहान ने सत्ता में आते ही दोनों अफसरों को हटा दिया है। निधि निवेदिता की जगह नीरज कुमार सिंह को राजगढ़ कलेक्टर बनाया गया है।

इसके अलावा शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ सरकार में की गई निगम मंडलों में नियुक्तियों को रद्द कर दिया गया है। मध्य प्रदेश राज्य महिला आयोग अध्यक्ष शोभा ओझा, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग में नियुक्त जेपी धनोपिया और बाल आयोग में नियुक्त अभय तिवारी की नियुक्ति रद्द कर दी गयी हैं।

वहीँ बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला के साथ विवादों में आए रीवा नगर निगम आयुक्त सभाजीत यादव को भी हटा दिया गया है। इससे पहले शिवराज सिंह चौहान ने मुख्य सचिव गोपाल रेड्डी को हटाकर उनकी जगह इकबाल सिंह बैंस को सीएस नियुक्त किया।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri