May 20, 2026

लॉकडाउन में शिवपुरी के प्रशासनिक अफ़सरों की लापरवाही से जनता परेशान

शिवपुरी। कोरोना वायरस के कारण देशभर में लागू लॉकडाउन के बीच शिवपुरी में प्रशासनिक अफसरों की लापरवाही से जनता परेशान हो रही है। जिले के प्रमुख अफसरों के बीच समन्वय की कमी देखी जा रही है। लोगों तक आवश्यक वस्तुओं को पहुँचाने के लिए व्यवस्थित कार्य योजना नहीं बन पा रही है।

दरअसल इस समय जिले में अच्छे प्रशासनिक प्रबंधन वाले अफसरों की कमी देखी जा रही है। खासकर कलेक्टर अनुग्रहा पी की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इस समय जनता परेशान न हो और इस महामारी से व्यवस्थित ढंग से लड़ा जा सके इस पर फोकस होना चाहिए लेकिन देखने में आ रहा है कि जिला मुख्यालय पर जो प्रमुख अफसर हैं उनके बीच समन्वय का अभाव है और उनकी व्यवस्थित कार्यप्रणाली भी नहीं है।

इस समय जनता भी यह चाहती है कि इस महामारी से सब लोग एकजुटता के साथ लड़े। देश के पीएम नरेंद्र मोदी भी जनता का सहयोग चाहते हैं और समाज की भलाई के लिए उन्होंने जनता का सहयोग भी मांगा है लेकिन शिवपुरी जिले में देखा यह जा रहा है कि आवश्यक वस्तुओं की प्रदायगी में कोई व्यवस्थित कार्ययोजना नहीं बन पा रही। होना यह चाहिए कि जिला प्रशासन ऐसे प्रयास करे कि कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने लिए जो गाइड लाइन है उसका पालन भी हो जाए और जनता को आवश्यक सामग्री की आपूर्ति भी सुगमता से हो जाए।

इसमें जनता भी प्रशासन का सहयोग करना चाहती है लेकिन सही कार्ययोजना व प्रबंधन सही न होने से व्यवस्था जम नहीं पा रही। पिछले दो दिन से जनता आवश्यक सामग्री को लेकर परेशान हो रही है। आम लोगों का कहना है कि वह जिला प्रशासन का पूरा सहयोग करने तैयार है लेकिन व्यवस्था ऐसी जमाई जाए जिससे लोगों को परेशान न होना पड़े।

बार-बार नई व्यवस्था- जिले में आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई को लेकर नए-नए निर्देश जिला प्रशासन की ओर से निकाले जा रहे हैं। जबकि होना यह चाहिए कि जनता को आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई में परेशानी न हो और कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जो गाइडलाइन है उसका भी पालन हो। प्रशासन की ओर से जानकार अधिकारी व कर्मचारियों को इसकी कमान देने की जरूरत है।

लापरवाही भी देखने को मिल रही है- शहर में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के दौरान स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही भी सामने आई। जिस दीपक शर्मा को पॉजिटिव पाया गया है उसे आईसोलेशन वार्ड में शिफ्ट करने की बजाए घर भेज दिया गया। इस पर सही निगाह नहीं रखी गई। इस दौरान यह कई व्यक्तियों से मिला। अब आगे यह न हो इस पर ध्यान देने की जरूरत है।

इसको लेकर भाजपा पैनालिस्ट मप्र धैयवर्धन शर्मा का कहना है कि, ‘हम जनता को परेशान नहीं होने देखेंगे। इस मामले में स्थानीय विधायक व सांसद से बात कर बेहतर व्यवस्था पर ध्यान देंगे। जो अफसर सही काम नहीं करेगा उसे बदलने में भी देर नहीं लगेगी।‘

वहीँ शिवपुरी भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि, ‘मैं लगातार जिला प्रशासन से संपर्क में हूं और जनता को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। हम जनता से भी अपील करेंगे कि वह सहयोग करे।‘

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri