शिवपुरी। शिवपुरी में कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आने के बाद भी लोग लॉक डाउन का पालन नहीं कर रहे हैं और घरों से बाहर निकल रहे हैं। पुलिस ने भी ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की और लोगों पर जमकर लाठियां बरसाईं।
गौरतलब है कि शिवपुरी में अब तक कोरोना पॉजिटिव के दो मरीज सामने आ चुके हैं। इसके बाद भी लोग प्रशासन के नियम निर्देश नहीं मानते दिखे। ऐसे में पुलिस ने सख्ती दिखाई और नियमों को तोड़ने वाले लोगों पर सख्ती दिखाई और उन पर लाठियां भांजी।
इस लॉकआउट के दौरान आज शिवपुरी शहर में लोगों को डोर टू डोर दूध व सब्जी देने के लिए विक्रेता पहुंचे। प्रशासन ने कल दुकानदार व व्यापारियों की एक बैठक लेकर यह निर्देश दिए थे। शहर में आज ठेले से सब्जी फल वार्डवार घर-घर जाकर प्रात: 10 बजे से शाम 5 बजे तक बेचने के लिए समय निर्धारित किया गया है। सब्जी विक्रय करते समय सब्जी विकेता ठेला चालक हाथ में गिलब्ज एवं मुंह पर मास्क पहनकर ही सब्जी विक्रय करेगा। साथ ही एक बार में घर का एक व्यक्ति ही सब्जी लेने आएगा। कलेक्टर व एसपी ने लोगों से घरों में रहने की बात कही।
