इंदौर। कोरोना वायरस के कारण देशभर में लगे लॉकडाउन के बीच इंदौर में ऑड-ईवन फार्मूले को लेकर कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिया है। इसके तहत शनिवार से इंदौर में ऑड-ईवन व्यवस्था लागू की जाएगी। इस व्यवस्था के तहत एक दिन ऑड नंबर जबकि दूसरे दिन ईवन नंबर के वाहन बाहर निकल सकेंगे, जबकि तीसरे दिन पूरी तरह बंद रहेगा। हालांकि यह व्यवस्था सिर्फ छूट के दौरान रहेगी बाकी समय लोगों से घरों से बेवजह बाहर नहीं निकलने दिया जाएगा। यानि अब जरुरत का सामान खरीदने के लिए घरों से बाहर निकलने वाले लोगों को ऑड और इवन नंबर के वाहनों का प्रयोग करना होगा।
28 मार्च को ODD (विषम)
29 मार्च को EVEN (सम)
30 मार्च को (पूर्णतः बंद)
31 मार्च को ODD (विषम)
01 अप्रैल को EVEN (सम)
02 अप्रैल को (पूर्णतः बंद)
03 अप्रैल को ODD (विषम)
04 अप्रैल को EVEN (सम)
05 अप्रैल को (पूर्णतः बंद)
06 अप्रैल को ODD (विषम)
07 अप्रैल को EVEN (सम)
08 अप्रैल को (पूर्णतः बंद)
09 अप्रैल को ODD (विषम)
10 अप्रैल को EVEN (सम)
11 अप्रैल को (पूर्णतः बंद)
12 अप्रैल को ODD (विषम)
13 अप्रैल को EVEN (सम)
14 अप्रैल को (पूर्णतः बंद)
इसी के साथ सभी प्रकार के वाहन चालकों को अपने चेहरे पर मास्क लगाना अनिवार्य रहेगा।
