भोपाल। भोपाल में पुलिस ने घर में सामूहिक नमाज पढ़ने के आरोप में 30 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सभी के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 269, 270 के तहत केस दर्ज किया गया है।
दरअसल भोपाल में कर्फ्यू लगा होने के कारण मस्जिद में एंट्री नहीं मिल रही है। ऐसे में करीब 30 लोग जमालपुरा इलाके के एक घर में इकट्ठा हुए और नमाज़ अदा की। इसकी जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली, उसने नमाज़ अदा करने वाले शाहिद सहित करीब 30 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।
शहर काजी के ऐलान के बाद पुलिस ने हर थाना क्षेत्र में अनाउंसमेंट कर घर के अंदर ही नमाज अदा करने की समझाइश दी थी। इसके बावजूद भी इलाके में रहने वाले शहीद ने 25 से 30 लोगों को अपने घर में बुलाकर सामूहिक नमाज अदा कराई।
बता दे कि लॉकडाउन और कर्फ्यू आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में भोपाल में अब तक 61 लोगों पर केस दर्ज किया जा चूका है। इनमें दुकान खोलने, बेवजह रोड पर घूमने, सामूहिक नमाज़ अदा करने, दुकान के सामने भीड़ और सोशल डिस्टेंस का पालन न करना शामिल है।
