इंदौर। शनिवार आधी रात को जारी हेल्थ रिपोर्ट में इंदौर में पांच नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इनमें चार पुरुष इंदौर जबकि एक महिला उज्जैन की रहने वाली है। शुक्रवार को भेजे गए 63 सैंपलों में से 48 की जांच हुई।, जिनमें से पांच मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसी के साथ इंदौर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 20 जबकि उज्जैन में 4 हो गई हैं। इंदौर में लगातार पांचवें दिन कोरोना वायरस पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।
दूसरी तरफ ग्वालियर में एक मरीज संक्रमित पाया गया है। अब तक जबलपुर में आठ, भोपाल में 3, ग्वालियर में 2 और शिवपुरी में 2 मामले सामने आ चुके हैं। इस तरह मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 39 हो गई है। जिसमें से दो लोगों की अब तक मृत्यु हो चुकी है।
