May 20, 2026

इंदौर के कोरोना संदिग्ध मरीज़ को देपालपुर में दफ़नाया, मृतक के दामाद के ख़िलाफ़ पुलिस ने की कार्रवाई

इंदौर। इंदौर के कोरोना संग्धिद मरीज की मौत के बाद उसे देपालपुर में दफ़नाने का मामला सामने आया है। खबर मिलते ही पुलिस ने मृतक के दामाद के खिलाफ कार्रवाई की है। साथ ही उसके सम्पर्क में आने वाले 40 रिश्तेदारों को क्वॉरेंटाइन करने की कवायद शुरू कर दी है।

दरअसल इंदौर की ग्रीन पार्क कॉलोनी में रहने वाले 74 वर्षीय वृद्ध को कोरोना संग्धिद मानते हुए उसे एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। वृद्ध की मौत के बाद उसके रिश्तेदार शव को दफ़नाने के लिए देपालपुर स्थित कब्रिस्तान ले गए। देपालपुर के कुछ लोगों ने इस बात पर आपत्ति ली और एसडीएम को मामले की जानकारी दी कि इंदौर के कोरोना संग्धिद को देपालपुर में दफनाया जा रहा है। इसके बाद एसडीएम की शिकायत पर पुलिस ने मृतक के दामाद के खिलाफ कार्रवाई की है। साथ ही उसके सम्पर्क में आने वाले 40 रिश्तेदारों को क्वॉरेंटाइन किया जा रहा है।

दूसरी तरफ रिश्तेदारों का कहना है कि मृतक का बेटा विदेश में रहता है। इस कारण क्रियाकर्म करने वाला कोई नहीं था। मृतक देपालपुर के शहर काजी का दामाद था। इसलिए उसे देपालपुर लाकर दफनाया गया है।

वहीँ पुलिस पूरे मामले की जाँच कर रही हैं। दूसरी तरफ नगर परिषद् ने वार्ड क्रमांक दो को पूरी तरह से सील कर दिया है। साथ ही लोगो से कहा गया है कि मृतक के परिवार और उनके सम्पर्क में आने वाले लोगों से दूरी बनाए रखें।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri