May 19, 2026

इंदौर में 14 और नए कोरोना पॉज़िटिव मरीज मिले, 89 पंहुचा आँकड़ा, पूरे प्रदेश में 120

इंदौर। इंदौर में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। गुरुवार देर रात जारी रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में कोरोना वायरस के 14 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ इंदौर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 89 हो गई है। वहीँ प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 120 तक पहुंच गई है।

चिंता की बात यह है कि गुरुवार को इंदौर में कोरोना वायरस के जो पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, उनमें ज्यादातर मामले नए इलाकों से सामने आए हैं। इससे यह आशंका जाहिर की जा रही है कि संक्रमण सीमित इलाकों से निकलकर दूसरे हिस्सों में फैलने लगा है। वहीँ ज्यादातर कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों का सोर्स का पता नहीं चलने से यह आशंका भी जताई जा रही है कि इंदौर में कोरोना संक्रमण कम्युनिटी लेवल पर फैल रहा है।

दरअसल इंदौर में सामने आए कोरोना 56 पॉजिटिव व्यक्तियों को संक्रमण कैसे हुआ, इसका पता नहीं चल पा रहा है। क्योंकि यह लोग ना तो कभी विदेश गए हैं और न ही उनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri