June 10, 2026

उज्जैन में कलाबाजी करने के दौरान आग की चपेट में आ गया युवक

उज्जैन। रविवार रात को उज्जैन में दीपक जलाने के बाद कलाबाजी करना एक युवक को भारी पड़ गया। इस घटना में युवक का मुंह आग की चपेट में आ गया। घटना देख आस पड़ोस के लोग दौड़े और युवक को बचाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील पर रविवार रात 9 बजे पूरे देश में लोगों ने दीपक जलाया। इस दौरान उज्जैन में गेबी हनुमान मंदिर के पास रहना वाला एक युवक सड़क पर आकर कलाबाजी करने लगा। इस दौरान उसने अपने मुंह में ज्वलनशील पदार्थ भरा और मुंह से आग निकालने की कलाबाजी करने लगा।

इस दौरान उसका चेहरा आग की चपेट में आ गया। यह देख वहां खड़े लोगों में हड़कम्प मच गया। रहवासियों ने तुरंत पानी डालकर उसे बचाया।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri