May 19, 2026

कोटा में फँसे छात्रों को लेने गई बसें शिवपुरी पहुँची, 11 ज़िलों के लगभग 1400 छात्रों को लाया गया

शिवपुरी। मध्यप्रदेश सरकार की ओर से कोटा में फंसे छात्रों को लेने के लिए भेजी गई विशेष बसें छात्र-छात्राओं को लेकर शिवपुरी पहुंच गई हैं। शिवपुरी जिले के खरई चेकपोस्ट पर 11 जिलों के लगभग 1400 छात्र-छात्राओं को लाया गया है। यहां सभी छात्र-छात्राओं की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वस्थ छात्र-छात्राओं को उनके गृह जिले रवाना किया जाएगा, वहीँ संदिग्ध छात्र-छात्राओं का इलाज किया जाएगा।

दरअसल मध्यप्रदेश सरकार ने लॉकडाउन के कारण राजस्थान के कोटा शहर में फंसे प्रदेश के 3191 हजार छात्र-छात्राओं को लेने के लिए 140 बसें भेजी थी। कोटा से आने वाली बसें श्य़ोपुर, शिवपुरी, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा और नीमच ज़िलों से मध्यप्रदेश में एंट्री ले रही है। शिवपुरी जिले के खरई चेकपोस्ट पर शिवपुरी, ग्वालियर, भिंड, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, सिंगरौली, सीधी और रीवा जिलों के लगभग 1400 छात्र-छात्राओं को लाया गया है। सभी 11 जिलों के प्रशासनिक अधिकारी खरई चेकपोस्ट पर मौजूद है।

बता दे कि खरई बैरियर चेकपोस्ट पर प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए गए है। यहां पर टेंट के अलावा कुर्सी व टेबल की व्यवस्था की गई जिससे छात्रों को परेशानी ना हो। शिवपुरी जिला मुख्यालय से स्वास्थ्य की टीम भेजकर इन छात्रों की स्क्रीनिंग की गई। कोटा से जिन छात्रों को शिवपुरी लाया गया उन छात्रों से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉलिंग से बात की और छात्रों से उनका हाल पूछा। इस दौरान शिवपुरी के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी कलेक्टर अनुग्रह पी, पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल सहित अन्य अधिकारीगण भी मौजूद रहे।

शिवपुरी कलेक्टर अनुग्रह पी ने बताया कि यहां पर आए सभी छात्रों की स्क्रीनिंग की जा रही है। लगभग 1400 छात्र कोटा से आए हैं। उनका स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद उनके संबंधित जिलों में उनको रवाना किया जा रहा है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri