उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन में शुक्रवार सुबह कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज की मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने मरीज की मौत होने की पुष्टि की है। इससे उज्जैन में कोरोना से मरने वालों की संख्या 46 हो गई है।
57 वर्षीय मृतक का नाम जियान मुस्तफा है और वह उज्जैन के नयापुरा जैन कॉलोनी का निवासी था। गुरुवार रात ही जियान मुस्तफा में संक्रमण की पुष्टि हुई थी।
