खंडवा। शुक्रवार को खंडवा में कोरोना वायरस के 15 नए मरीज सामने आए है। सीएमएचओ डॉक्टर डीएस चौहान ने नए मामलों की पुष्टि की है। सभी मरीजों को कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया जा रहा है।
बता दे कि खंडवा में जो 15 नए मामले सामने आए हैं, उनमें से 7 मरीज सिंधी कॉलोनी, 3 मरीज गंज बाजार, दो मरीज हातमपुरा, बजरंग चौक, इमलीपुरा व रामगंज में एक-एक मरीज सामने आए हैं। इन सभी क्षेत्रों को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित किया जा रहा है।
इन मामलों के सामने आने के बाद खंडवा में कोरोना संक्रमितों की संख्या 96 हो गई है, वहीँ एक्टिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 50 हो गया है।
