May 18, 2026

गृहस्थ संत दद्दा जी का देवलोकगमन, राजकीय सम्मान के साथ आज अंतिम संस्कार

कटनी। देश की कईं नामी हस्तियों सहित लाखों लोगों के आध्यात्मिक गुरु और गृहस्थ संत पंडित देवप्रभाकर शास्त्री ‘दद्दा जी’ का देवलोकगमन हो गया है। दद्दा जी ने रविवार रात को 8 बजकर 27 मिनट पर अंतिम सांस ली। सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ दद्दा जी का अंतिम संस्कार दद्दा धाम स्थित श्रीकृष्ण वृद्धाश्रम के पास झिंझरी में होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के साथ अनेक लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

बता दे कि दद्दा जी का स्वास्थ्य पिछले डेढ़ महीने से ख़राब था। उनके फेफड़ों और किडनी में समस्या थी। दिल्ली के गंगाराम अस्पताल दिल्ली में उनके लकवे का उपचार भी किया जा रहा था। तबियत नाजुक होने के बाद शनिवार रात उन्हें एयर एंबुलेंस की मदद से दिल्ली से जबलपुर लाया गया। फिर एंबुलेंस से कटनी स्थित दद्दा धाम लाया गया था। इस दौरान उनके दर्शन के लिए बड़ी संख्या में उनके शिष्य कटनी पहुंचने लगे। दद्दा जी के दर्शन के लिए भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय, रमेश मेंदोला, अभिनेता आशुतोष राणा, राजपाल यादव, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह कटनी पहुंची थीं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दद्दा जी के निधन पर दुःख जाहिर करते हुए लिखा कि, ‘दद्दाजी का देवलोकगमन आज हुआ है, उनका आशीर्वाद मुझे सदैव मिला और वे आज भी मुझे आशीर्वाद और प्रेरणा देते दिखाई दे रहे हैं। वे भले ही आज भौतिक रूप से हमारे बीच न हों, लेकिन वे सदैव हमें प्रेरणा देते रहेंगे, आशीर्वाद देते रहेंगे और हमें सन्मार्ग दिखाते रहेंगे। उनके चरणों में प्रणाम।‘

वहीँ एक अन्य ट्वीट में लिखा कि, ‘मध्यप्रदेश के महान संत, आध्यात्मिक गुरु,लाखों लोगों के जीवन को दिशा देने वाले, ऐसे महात्मा जिनका सम्पूर्ण जीवन पीड़ित मानवता की सेवा में समर्पित था, जिन्होंने अपनी आध्यात्मिक शक्ति व आशीर्वाद से लोगों की ज़िंदगी बदल दी, ऐसे पूजनीय दद्दाजी के चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।‘

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि, ‘गृहस्थ योगी संत देवप्रभाकर शास्त्री दद्दा जी के दुःखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ। शिवलिंग निर्माण की बात हो या मानव सेवा व परोपकार की, दद्दा जी ने सदैव समाज व धर्म के लिये जीवनपर्यन्त अपना अमूल्य योगदान दिया। उनका निधन एक ऐसी क्षति है जो सदैव अपूरणीय रहेगी। उनके चरणो में शत-शत नमन। ईश्वर हम सभी को व उनके लाखों अनुयायीयो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।‘

बता दे कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, उनकी पत्नी साधना सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, अर्चना चिटनीस, पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह, रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ला, कैलाश विजयवर्गीय, विधायक संजय पाठक, फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा व हास्य कलाकार राजपाल सहित अन्य लोग दद्दा जी के अनुयायी रहे हैं।

दद्दा जी ने साल 1980 में राष्ट्र कल्याण के उद्देश्य से पार्थिव शिवलिंग निर्माण प्रारंभ किया था। इसके बाद इसने अभियान का स्‍वरुप ले लिया। उन्होंने अपने जीवन काल में सवा करोड़ शिवलिंग निर्माण के 108 से अधिक आयोजन किए। इन आयोजनों में बड़ी संख्‍या में श्रद्धालु शामिल होते थे।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri