ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में इंदरगंज चौराहे पर एक पेंट की दुकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में तीन बच्चे और चार महिलाएं शामिल है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक समेत प्रशासन के आला-अधिकारी पहुंच गए हैं। फिलहाल आग को बुझाने की कोशिशें और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
बताया जा रहा है कि पेंट की दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में एक परिवार रहता था। आग दुकान से होते हुए घर में जा पहुंची। फ़िलहाल रेस्क्यू टीम के साथ पुलिस लोगों को निकालने की कोशिश में जुटी है। अभी तक आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है।
