May 18, 2026

भोपाल में बीसीएलएल के ड्राइवर और कंडक्टर्स का प्रदर्शन, तीन महीने से नहीं मिला वेतन

भोपाल। वेतन नहीं मिलने से नाराज बस ड्राइवरों और कंडक्टरों ने सोमवार को बैरागढ़ बीसीएलएल बस डिपो पर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का आरोप है कि इन्हें पिछले तीन महीने से वेतन नहीं दिया गया है। वहीँ कंपनी विरोध करने पर नौकरी से निकालने की धमकी दे रही है। ऐसे में अब सभी कलेक्टर से मिलकर गुहार लगाएंगे।

दरअसल सोमवार को बीसीएलएल बस ड्राइवर और कंडक्टर बैरागढ़ बीसीएलएल बस डिपो पर इकट्ठा हुए और वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि बीसीएलएल और नगर निगम एक दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे है। तीन महीने से वेतन नहीं दिया गया है। कंपनी द्वारा विरोध करने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है। कर्मचारियों का आरोप पिछले 10 महीने से सैलरी से काटने के बाद भी पीएफ जमा नहीं किया गया है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri