May 18, 2026

धार कलेक्टर की ये तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल- दो महीनों से बच्चों से सिर्फ खिड़कियों से मुलाकात

धार। इन दिनों सोशल मीडिया पर धार जिले के कलेक्टर श्रीकांत बनोठ की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में श्रीकांत बनोठ घर के बाहर बैठकर खिड़की में खड़े अपने बच्चों से बात कर रहे है। लगभग दो महीनों से कलेक्टर साहब कुछ इसी तरह अपने बच्चों से मिल रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग कोरोना से जंग में कलेक्टर श्रीकांत बनोठ के इस समर्पण की तारीफ़ कर रहे है।

बता दे कि श्रीकांत बनोठ धार जिले के कलेक्टर है तो वहीँ उनकी पत्नी कृष्णावेणी देसावतु देवास जिले में एसपी हैं। कोरोना सकंट ने दोनों अधिकारियों का जीवन बदल दिया। पिछले 56 दिनों ने दोनों पति-पत्नी एक–दूसरे से नहीं मिले है। दोनों ही अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में कोरोना संकट को दूर करने में लगे हुए है।

इन युवा आईएएस-आईपीएस दंपती के बच्चे इन दिनों अपने कलेक्टर पिता के आवास में रह रहे हैं। कोरोना ने बच्चों को अपने माता-पिता से दूर कर दिया है। पिता को तो फिर भी खिड़की से देखकर बात कर लेते हैं लेकिन मां कृष्णावेणी देसावतु से तो वीडियो कॉलिंग के जरिए ही बात हो पाती है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri