इंदौर। बुधवार को इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने शहर के तीन कंटेनमेंट क्षेत्रों को डिनोटिफाइड कर दिया है। इन क्षेत्रों में पिछले 21 दिनों से कोरोना का एक भी पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया है। एडीएम से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर ने इन कंटेनमेंट क्षेत्रों को प्रतिबंधों से मुक्त करते हुए डिनोटिफाइड किया है।
बता दे कि जिन तीन क्षेत्रों को डिनोटिफाइड किया गया है उनमे ग्रीन पार्क, मगर खेड़ा और गणेश धाम शामिल है। एडीएम पवन जैन ने साउथ तुकोगंज के ग्रीन पार्क, एडीएम अभय बेडेकर ने मगर खेड़ा और गणेश धाम को लेकर कलेक्टर को रिपोर्ट सौंपी। जिसके बाद कलेक्टर ने इन कंटेनमेंट क्षेत्रों को डिनोटिफाइड कर दिया।
डिनोटिफाइड करने से संबंधित प्रोटोकॉल की समस्त कार्यवाही जैसे प्रत्येक घर का सर्वेक्षण, आरोग्य सेतु ऐप का उपयोग, आयुर्वेदिक दवाइयों का वितरण, संपूर्ण क्षेत्र का वृहद सैनिटाइजेशन आदि सभी कार्यवाही इन क्षेत्रों को कंटेनमेंट क्षेत्रों के प्रतिबंधों से मुक्त किया गया है।
