May 18, 2026

बिना अनुमति शहर छोड़ने पर तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

भोपाल। लापरवाही पूर्वक कोरोना संक्रमण फ़ैलाने और आम लोगों के जीवन को संकट में डालने के आरोप में भोपाल तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। तीनों लोगों पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने और बिना अनुमति शहर छोड़कर जाने पर करवाई की गई है। बता दे कि भोपाल कलेक्टर ने धारा 144 के तहत बिना अनुमति शहर में आने और शहर छोड़ने को प्रतिबंधित कर दिया है। शहर में आने-जाने के लिए प्रशासन से अनुमति लेना अनिवार्य है।

दरअसल भोपाल अहीर मोहल्ला, मंगलवारा निवासी गुलाब सिंह कुशवाह, उनकी पत्नी पान बाई, पुत्र विकास सिंह कुशवाहा का 12 मई को कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया था। 15 मई को सामने आई रिपोर्ट में पान बाई और विकास सिंह में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीँ 15 मई को तीनों लोग विदिशा जिले के बासौदा चले गए थे।

तीनों लोगों ने सैंपल दिए जाने के बाद बिना अनुमति के शहर छोड़ा। ऐसे में लापरवाही पूर्वक कोरोना को फैलाने के आरोप में तीनों लोगों के खिलाफ मंगलवारा थाने में 188, 269 और 270 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri