भोपाल। मध्यप्रदेश के कांग्रेस विधायक और कांग्रेस युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुणाल चौधरी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। साथ ही उनके सम्पर्क में आए लोगों को क्वारंटाइन किया जा रहा है।
बता दे कि कुणाल चौधरी शाजापुर जिले के कालापीपल विधानसभा सीट से विधायक है। वह 4 जून को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ एक बैठक में शामिल हुए थे। इस बैठक में युवा मोर्चा कार्यकर्ता, एनएसयूआई कार्यकर्ता, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा भी शामिल थे।
इसके अलावा कुणाल चौधरी ने हाल ही में गेहूं खरीदी केन्द्र में धरना दिया था। इस दौरान उन्होंने गेंहू खरीदी को लेकर हो रही देरी पर अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा था कि मेरा माथा खराब हो गया है, मैं सभी को ठीक कर दूंगा।
