शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी में अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस को लेकर बड़ों से लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। कोरोना संकट के कारण मंगलम योगा केंद्र में योगा का अभ्यास बंद हुआ तो योगा प्रशिक्षक और बच्चे ऑनलाइन क्लासेस का सहारा ले रहे हैं। योग प्रशिक्षक ऑनलाइन क्लासेस के माध्यम से सुबह व शाम को योगा की प्रैक्टिस करा रहे हैं। वहीं बच्चे भी अपने घरों पर ही रहकर ऑनलाइन योगा क्लासेस अंटेंड कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर योगा को लेकर लोगों में उत्साह है और उनका कहना है कि हम अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस पर ऑनलाइन योगा कर इसे बड़े उत्साह से मनाएंगे।
मंगलम योगा केंद्र के प्रभारी योगा प्रशिक्षक रघुवीर पाराशर के अनुसार कोविड-19 बीमारी के कारण ऑनलाइन क्लासेस के माध्यम से योगा की प्रैक्टिस जारी है और बच्चे उत्साह से इसमें भाग ले रहे हैं। वहीं योगा प्रशिक्षक मनीष राठौर का कहना है कि हमने तो कई दिन पहले ही ऑनलाइन क्लासेस शुरू कर दीं थीं और प्रतिदिन 100 बच्चे ऑनलाइन रहकर योगा की प्रैक्टिस करते हैं। अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस पर भी बच्चे अपने घरों पर ही रहकर योगा दिवस मनाएंगे।
बालिका मीनाक्षी महादुले ने बताया कि वह प्रतिदिन ऑनलाइन क्लास में अपने मोबाइल से जुड़कर योगाभ्यास करती हैं। योगा खिलाड़ी आरजू बानू ने बताया कि हम लोग एक साथ ऑनलाइन जुड़कर योगा प्रैक्टिस करते हैं और अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस को लेकर हमारे साथियों में उत्साह की कोई कमी नहीं है। योगा खिलाड़ी बालिका आकांक्षा राठौर ने बताया कि वह प्रतिदिन ऑनलाइन क्लास अपने घर पर ही रहकर अटेंड करती हैं।
