May 18, 2026

मप्र राज्यसभा सीटों के नतीजे घोषित, कांग्रेस से दिग्विजय, भाजपा से सिंधिया और सुमेर सिंह जीते

भोपाल। मध्यप्रदेश में तीन राज्यसभा सीटों के लिए हुए मतदान का परिणाम सामने आ गया है। मध्यप्रदेश में दो सीट पर भाजपा जबकि एक सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। भाजपा की ओर से ज्योतिरादित्य सिंधिया, सुमेर सिंह सोलंकी और कांग्रेस की ओर से दिग्विजय सिंह जीते है।

बता दे कि मध्यप्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के लिए भाजपा की ओर से ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह सौलंकी मैदान में हैं जबकि कांग्रेस की ओर से दिग्विजय सिंह और फूल सिंह बरैया मैदान में थे। भाजपा के उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया को 56 जबकि सुमेर सिंह सौलंकी को 55 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस के दिग्विजय सिंह को 57 जबकि फूलसिंह बरैया को 36 वोट मिले हैं। 2 वोट रद्द हुए हैं।

मप्र में भाजपा ने भले ही तीन में से दो सीटें जीत ली हो, लेकिन एक विधायक की क्रॉस वोटिंग ने उपचुनाव से पहले उसकी मुश्किलें जरुर बढ़ा दी हैं। गुना के भाजपा विधायक गोपीलाल जाटव ने क्रॉस वोटिंग की है। हालांकि उन्होंने सफाई देते हुए बताया कि गलती से क्रॉस वोटिंग हो गई है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri