May 18, 2026

ताक पर सोशल डिस्टेंसिंग, लूट के आरोपियों का निकाला सार्वजनिक जुलूस

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी में पुलिस ने शनिवार को लूट के दो आरोपियों का जुलूस निकाला। आरोपियों को पूरे बाजार में घुमाया गया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की सरेआम धज्जियां उड़ाई गई और पुलिस जुलूस निकालती रही। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लोग पुलिस की आलोचना करते हुए कह रहे हैं कि कोरोना क्या चला गया है।

दरअसल शिवपुरी जिले के दिनारा थाना अंतर्गत दो दिन पहले एक सर्राफा व्यवसाई के साथ लूट की वारदात हुई। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पकड़ लिया। शनिवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों का बाजार में जुलूस निकाला। इस जुलूस में थाना प्रभारी सहित पूरा पुलिस स्टाफ मौजूद था। इस दौरान दिनारा थाना प्रभारी  रिपुदमन सिंह राजावत ने सोशल डिस्टेंसिंग का कोई ख्याल नहीं रखा। बीच बाजार में और भीड़ में इन दोनों आरोपियों को घुमाया गया।

बता दे कि इससे पहले भी दिनारा थाने के प्रभारी रिपुदमन सिंह राजावत विवादों में रह चुके हैं। जिले के अमोला थाने में पदस्थ रहते हुए इन्होंने दशहरे पर हाथ में तलवार थामकर घोड़े पर बैठकर जुलूस निकाला था। तब पुलिस अधीक्षक ने इन्हें लाइन अटैच करते हुए जांच के आदेश दिए थे। बाद में जांच रफा-दफा हो गई और कुछ दिन पहले ही रिपुदमन सिंह राजावत को दिनारा थाने पर पदस्थ कर दिया गया। दो दिन पहले दिनारा थाने पर एक सर्राफा व्यवसाई से लूट की वारदात को दो आरोपी ने अंजाम दिया। इसी वारदात का शनिवार का खुलासा करते हुए इन आरोपियों को पकड़ लिया गया और पुलिस ने इनका जुलूस निकाल दिया।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri