May 18, 2026

पति को कंधे पर बैठाकर गांव में घुमाने के मामले में 20 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

झाबुआ। मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में कथित प्रेम प्रसंग के चलते महिला के साथ हुए दुर्व्यवहार मामले में पुलिस ने 20 लोगों के खिलाफ प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है। पुलिस वीडियो में नजर आ रहे 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस शेष अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

दरअसल झाबुआ जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में महिला से दुर्व्यवहार का शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां अपने पति को छोड़कर दूसरे युवक के साथ गई महिला को सजा देने के लिए ग्रामीणों ने महिला को अपने पति को कंधे पर बैठाकर गाँव में घुमाने की सजा सुनाई।

आरोप है कि इस दौरान महिला के साथ मारपीट भी की गई। वहीं मानवीय मूल्यों को दरकिनार कर जब यह अमानवीय कृत्य हो रहा था तब सैकड़ों ग्रामीण तमाशबीन बने इस घटना को देख रहे थे। लोग इस घटना को रोकने की बजाय अपने मोबाइल में वीडियो उतारने में मशगूल थे।

बड़ी बात यह है कि कल्याणपुरा कस्बे में दिनदहाड़े हुई इस घटना की सूचना पुलिस तक को नहीं मिली। घटना को लेकर पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके ससुराल पक्ष व गांव के लोगों द्वारा उसके साथ जमकर मारपीट की गई। वहीं पीड़ित महिला के पति का कहना है कि उसे गांव के लोगों द्वारा जबरन उसकी पत्नी के कंधों पर बैठाया गया। उसके द्वारा मना करने पर उसके साथ भी मारपीट की गई।

वीडियो के वायरल होने और मीडिया में मामले को लेकर खबर प्रसारित होने के बाद पुलिस हरकत में आई और वीडियो के आधार पर महिला से दुर्व्यवहार करने वाले लोगों की पहचान की गई। कल्याणपुरा पुलिस ने महिला की शिकायत पर महिला के पति वह उसकी सास समेत करीब 20 लोगों के खिलाफ प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पीड़ित महिला के पति व सास समेत वीडियो में नजर आ रहे 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस शेष अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri