सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों ने 6 वाहनों को आग के हवाले कर दिया। यह सभी वाहन सड़क निर्माण के कार्य में लगे थे। आग के हवाले किए गए वाहनों की कीमत 2 करोड़ से अधिक बताई जा रही है।
नक्सलियों ने कुकानार थानाक्षेत्र के धनीकोरता इलाके में घटना को अंजाम दिया। उन्होंने सड़क निर्माण कार्य में लगी 2 जेसीबी, एक पोकलेन वाहन और तीन ट्रक को आग के हवाले कर दिया। नक्सलियों ने देर रात गाँव में पहुंचकर घटना को अंजाम दिया।
