May 17, 2026

बेटे की चाहत में पैदा हो गई 9 बेटियां, बेटा ना होने पर जमीन हड़पने की कोशिश कर रहे परिजन

छतरपुर। मध्यप्रदेश के छतरपुर में रहने वाले एक शख्स के बेटे की चाहत में 9 बेटियां पैदा हो गई। इस शख्स के बेटे की चाहत तो पूरी नहीं हुई लेकिन बेटा ना होने के कारण इस शख्स पर नई मुसीबत आ पड़ी है। शख्स का आरोप है कि बेटा ना होने के कारण परिवार के अन्य लोग उसकी जमीन हड़पने की कोशिश कर रहे हैं।

आज के इस समय में भी मध्यप्रदेश के के ग्रामीण इलाकों में बेटे और बेटी के बीच का फर्क साफ़ देखा जा सकता है। ऐसा ही एक मामला छतरपुर जिले के मातगंवा थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहां रहने वाले मोतीलाल राजपूत के बेटे की चाहत में 9 बेटियां पैदा हो गई है। मोतीलाल राजपूत की बेटे की चाहत तो पूरी नहीं हुई, लेकिन उनका आरोप है कि परिवार के सदस्य बेटा ना होने के कारण उनकी जमीन हड़पना चाहते हैं।

मोतीलाल राजपूत अपनी पांच बेटियों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे और अपने भाईयों पर जमीन हड़पने का आरोप लगाया। राजपूत का कहना है कि उनके पास खेती की जमीन है जिसमें वह एवं उनके दो अन्य भाई फसलें उगाते हैं। अब उनके भाई उनके हिस्से की जमीन भी हथियाना चाहते हैं। पुलिस भाईयों के खिलाफ कार्रवाई करने के बदले उन्हें ही परेशान कर रही है।

दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि मोतीलाल राजपूत चाहता है कि वह बंटवारे से ज्यादा जमीन के हिस्से में खेती करे। यही वजह है कि परिवार के लोगों में झगड़ा हो रहा है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri