August 3, 2026

मप्र में कोरोना का नया हॉटस्पॉट बना मुरैना, सोमवार को सर्वाधिक 57 नए मामले सामने आए

भोपाल। मध्यप्रदेश में सोमवार को कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 13370 पर पहुँच गया है। साथ ही सात लोगों की मौत के बाद मरने वालों का आंकड़ा 564 पर पहुँच गया है। वहीं सोमवार को राजधानी भोपाल में कोरोना के 28 नए मामले सामने आए हैं।

इंदौर में सोमवार को कोरोना के 45 नए मामले सामने आए हैं, वहीं तीन लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इसके अलावा 17 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। इंदौर में इस समय 1028 सक्रिय मरीज है।

सोमवार को 57 नए कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने से मुरैना प्रदेश में कोरोना हॉटस्पॉट बनकर उभरा है। वहीं ग्वालियर-चंबल अंचल में 87 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से मुरैना में 57, ग्वालियर में 14, भिंड में 11, श्योपुर में 04 और शिवपुरी में 1 मामला सामने आया है। मुरैना में अब तक कोरोना वायरस के 406 मामले सामने आ चुके हैं।

उज्जैन में सोमवार को कोरोना वायरस के तीन नए मामले सामने आए हैं। इससे जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या 850 हो गई है। जिले में फ़िलहाल 24 सक्रिय केस है। रतलाम में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यहां 16 सक्रिय केस है। इसके अलावा मंदसौर में 2 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यहां एक्टिव केस 12 है।

जबलपुर जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 400 हो गई हैं। इनमें से 315 मरीज स्वस्थ हो चुके है। वहीं 14 लोगों की कोरोना से मौत हो गई हैं। फ़िलहाल जबलपुर में 71 सक्रिय मरीज है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri