भिंड। ग्वालियर-चंबल अंचल में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है। इसको देखते हुए भिंड जिला प्रशासन ने गुरुवार और शुक्रवार को कर्फ्यू लगा दिया है। साथ ही 31 जुलाई तक हर रविवार और सोमवार को जिले में टोटल टोटल लॉक डाउन रहेगा।
कलेक्टर वीरेन्द्र रावत ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार टोटल लॉकडाउन के दौरान कोई भी व्यक्ति बिना किसी आवश्यक कारण के घर से बाहर नहीं निकलेगा। प्रतिबंधित क्षेत्र में बाजार और व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।
बता दे कि बुधवार को ग्वालियर-चंबल अंचल में कोरोना संक्रमण के 105 नए मामले सामने आए हैं। मुरैना में लगातार चौथे दिन प्रदेश में सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। यहां 56 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है जबकि भिंड में 10 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
