उज्जैन। इस साल हुई बंपर खरीदी के बाद उज्जैन में खुले मैदान में गेंहू का भंडारण किया गया है। वैज्ञानिक तरीके से किए गए भंडारण के कारण गेंहू को बारिश से कोई नुकसान नहीं होगा। अफसरों का कहना है कि जरुरत पड़ने पर गेंहू को सालभर तक भी खुले में रखा जा सकता है।
बता दे कि यह पहला मौका है जब उज्जैन में खुले मैदान में गेंहू का भंडारण किया गया है। इसका कारण यह है कि इस वर्ष समर्थन मूल्य पर गेहूं की बंपर खरीदी की गई है, जिसके चलते जिले में भंडार गृह कम पड़ गए है। इस कारण प्रशासन ने नानाखेड़ा स्टेडियम को भंडारण के लिए चुना है।
इसके लिए सबसे पहले मैदान की ठोस लेवलिंग कर उसमें रेती और गिट्टी से जमीन से डेढ़ फ़ीट ऊँचा भराव किया गया। इसके बाद दो बोरी की थप्पी लगाकर उसके ऊपर गेहूं की बोरियों जमाकर रख दी और उन्हें मोटी तिरपाल से ढंक दिया है। इससे पिछले दिनों हुई बारिश के बाद भी गेहूं की बोरियों में नमी नहीं आई है।
