May 17, 2026

स्मार्ट मीटर से रुकी बिजली की चोरी, राजस्व बढ़ा, अब अन्य शहरों में लगाने का फैसला

इंदौर। इंदौर में स्मार्ट मीटर लगाने से लाइन लॉस कम हुआ है और राजस्व भी बढ़ गया है। साथ ही बिजली चोरी रोकने में भी बड़ी सफलता मिली है। ऐसे में अब इन स्मार्ट मीटर को अन्य शहरों में भी लगाया जाएगा।

यह जानकारी प्रदेश के ऊर्जा सचिव और पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के चेयरमैन आकाश त्रिपाठी और एमडी विकास नरवाल की बिजली कंपनी अफसरों के साथ हुई बैठक में सामने आई है। बैठक में चेयरमैन आकाश त्रिपाठी ने अफसरों को सभी शहरों में स्मार्ट मीटर लगाने के निर्देश दिए हैं। पोलो ग्राउंड में हुई बैठक में चेयरमैन आकाश त्रिपाठी ने एमडी विकास नरवार व अन्य अवसरों से बात की।

बैठक के दौरान चेयरमैन आकाश त्रिपाठी ने बताया है कि स्मार्ट मीटर लगाने के बाद उपभोक्ताओं की शिकायतों का समय पर निराकरण, लाइन लॉस कम होना और राजस्व में बढ़ोतरी हुई है। साथ ही लोगों से भी स्मार्ट मीटर को लेकर अच्छा फीडबैक मिला है। ऐसे में अब इसे अन्य शहरों में भी लगाया जाएगा।

एमडी विकास नरवाल ने बताया कि स्मार्ट मीटर से इंदौर में लाइन लॉस घटा है। राजस्व में इजाफा है। बिजली चोरी रोकने में सफलता मिली है। ऐसे में अगस्त से महू, देवास, उज्जैन, रतलाम, खरगोन समेत अन्य शहर के प्रत्येक फीडर पर शत प्रतिशत उपभोक्ताओं के यहां रेडियो फ्रीक्वेंसी स्मार्ट मीटर लगाएंगे। इस दौरान पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के चेयरमैन आकाश त्रिपाठी और एमडी विकास नरवाल ने स्मार्ट मीटर के आधुनिक कंट्रोल रूम का भी अवलोकन किया।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri