उज्जैन। उज्जैन में प्रशासन ने मास्क और सेनिटाइजर की काला बाजारी करने वाले दो मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई की है। प्रशासन ने अगले दो दिनों तक मेडिकल स्टोर बंद रखने का आदेश दिया है।
दरअसल कोरोना वायरस के कारण बाजार में मास्क और सेनिटाइजर की डिमांड अचानक बढ़ गई है। इस कारण कोई मेडिकल स्टोर इनकी काला बाजारी कर रहे हैं। उज्जैन के मेडिकल साई कृपा और मोहन मेडिकल पर प्रशासन ने मास्क और सेनिटाइजर की काला बाजारी करने के आरोप में कार्रवाई की है।
