उज्जैन। कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्रशासन के अगले आदेश तक किसी भी श्रद्धालु को महाकाल मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस दौरान पुजारी बाबा महाकाल की पूजा कर सकेंगे।
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले कोरोना वायरस के कारण महाकाल मंदिर में रोजाना होने वाली भस्मारती में प्रवेश पर पूर्णतः प्रतिबंध लगा दिया था। इसके अलावा मंदिर के गर्भगृह में सामान्य दर्शन पर भी रोक लगा दी गई थी।
