May 21, 2026

सीएए के विरोध में बीजेपी पार्षद उस्मान पटेल ने पार्टी से दिया इस्तीफ़ा

इंदौर। सीएए और एनपीआर कानून के विरोध में इंदौर से भाजपा पार्षद हाजी उस्मान पटेल ने इस्तीफा दे दिया है। उस्मान पटेल ने अपना इस्तीफा इंदौर नगर भाजपा अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा को सौंपा है।

उस्मान पटेल इंदौर के खजराना के वार्ड क्रमांक 38 से पार्षद है। उस्मान पटेल ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि केंद्र सरकार जो सीएए और एनपीआर लेकर आई है वह संविधान और मुस्लिमों के खिलाफ है। वर्तमान में केंद्र सरकार एवं भाजपा की मुस्लिम विरोधी नीतियों से आहात होकर मैं भारतीय जनता पार्टी के समस्त पदों से इस्तीफा देता हूँ।

साथ ही हाजी उस्मान पटेल ने एक वीडियो भी जारी किया है। वीडियो में हाजी उस्मान पटेल ने कहा कि मैं 40 साल से भाजपा के माध्यम से जनता की सेवा कर रहा हूँ। मैं स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी से प्रेरित होकर भाजपा में आया था। लेकिन आज भाजपा पहले जैसी नहीं रही है। भाजपा आज नफरत की राजनीति कर रही है। सीएए और एनपीआर कानून संविधान और मुस्लिमों के खिलाफ है। इसलिए मैं अपने कार्यकर्ताओं सहित भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूँ। मैं सीएए और एनपीआर का विरोध कर रही महिलाओं के साथ हूँ।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri