भिंड। जिला चिकित्सालय के मेडिकल ऑफिसर के खिलाफ झूठी मेडिकल रिपोर्ट देने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। मेडिकल ऑफिसर ने झूठी रिपोर्ट देते हुए पीड़ित व्यक्ति के अंगूठे में फ्रैक्चर बताया था।
दरअसल भिंड जिला चिकित्सालय में मेडिकल ऑफिसर एसके बिरथरिया ने 7 नवंबर 2019 को मारपीट के एक मामले में अपनी रिपोर्ट में पीड़ित के अंगूठे में फ्रैक्चर बताया था। इस पर आरोपी ने पुनः जांच का आवेदन दिया। इस पर मेडिकल बोर्ड से घायल सोनू जैन का दोबारा परीक्षण कराया गया। इस परिक्षण में कोई फ्रैक्चर नहीं निकला। इसके बाद एसके बिरथरिया के खिलाफ आईपीसी की धारा 193, 195, 197, 465 एवं 468 के तहत सिटी कोतवाली थाना में मामला दर्ज किया गया है।
