महू। सोमवार रात को मंत्री विजयलक्ष्मी साधो का पायलट वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में दो लोगो गंभीर रूप से घायल हो गए है।
दरअसल विजयलक्ष्मी साधो अपने काफिले के साथ भोपाल की ओर जा रही थी। सोमवार रात करीब आठ बजे महू के ग्राम मेंड़ और जाम गेट के बीच मंत्री साधो का पायलट वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही 108 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
