May 17, 2026

छिंदवाड़ा के पुलिस आरक्षक ने युवक की पत्नी और बेटी के सामने पिटाई की

छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा पुलिस के एक जवान ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर एक व्यक्ति की सरेआम पिटाई कर दी। जिस समय जवान व्यक्ति की पिटाई कर रहा था, उस समय उसकी पत्नी और बेटी भी वहीं मौजूद थी। इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने जवान को नोटिस जारी किया है।

दरअसल छिंदवाड़ा जिले के दमुआ पुलिस थाने में पदस्थ पुलिस आरक्षक हुलसीराम बोहने रामपुर चेक प्वाइंट पर ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बैतूल जिले की और से बाइक पर आ रहे एक दंपति को रोककर उनसे पूछताछ की। पूछताछ के बाद आरक्षक हुलसीराम ने चालानी कार्यवाही ना करते हुए वर्दी का रौब दिखाना शुरू कर दिया और बाइक चला रहे व्यक्ति को उसकी पत्नी और बेटी के सामने बेरहमी से पीटा।

उस वक़्त वहां मौजूद किसी शख्स ने आरक्षक की गैर जिम्मेदाराना करतूत को मोबाइल में कैद कर वीडियो को वायरल कर दिया। मामला सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने आरक्षक को नोटिस जारी कर दिया है।

बता दे कि पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा ने लॉकडाउन में किसी भी व्यक्ति से चेकिंग के दौरान मारपीट न करने के निर्देश दिए थे और आम जनता को ज्यादा से ज्यादा मदद करने को कहा था, जिससे पुलिस की छवि आम जनता के बीच पहले से बेहतर हो सके। लेकिन यह बात लगता है आरक्षक हुलसीराम को समझ नही आई।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri