छिंदवाड़ा। दो दिन के छिंदवाड़ा दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गुरुवार सुबह छिंदवाड़ा विकासखंड के ग्राम उमरहर में आदर्श गोशाला का शुभारंभ किया। इस दौरान उनके साथ उनके बेटे और छिंदवाड़ा नकुल नाथ भी मौजूद थे। इसके बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जनसभा को भी संबोधित किया।
बता दे कि मुख्यमंत्री गो-सेवा योजना छिंदवाड़ा में 31 गो-शालाओं का निर्माण किया जा रहा है। उमरहर में करीब 30 लाख रुपए की लागत से आदर्श गोशाला का निर्माण किया गया है। इस गोशाला में दो शेड, चार पानी की हौद, एक चौकीदार कक्ष और एक भूसा गोदाम की व्यवस्था की गई है। गोशाला की आय के लिए गोबर से कंडे बनाए जाएँगे। इसके अलावा गोवंश के मूत्र से वर्मी वॉश, अगरबत्ती-धूपबत्ती आदि बनाकर आय के अतिरिक्त साधन भी बनाए जाएंगे। इस गोशाला में करीब 100 गोवंश को रखा जा सकता है।
