May 21, 2026

संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी ने संभाला इंदौर नगर निगम का कार्यभार

इंदौर। संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी ने गुरुवार को नगर निगम इंदौर में प्रशासक का पदभार ग्रहण कर लिया है। इंदौर महापौर मालिनी गौड़ का कार्यकाल समाप्त हो जाने के बाद आकाश त्रिपाठी ने यह जिम्मेदारी संभाली है। अब अगले महापौर चुनाव तक महापौर की सारी जिम्मेदारी आकाश त्रिपाठी संभालेंगे। उल्लेखनीय है कि आकाश त्रिपाठी 22 मई 2004 से 03 जनवरी 2005 तक आयुक्त नगर निगम भी रहे हैं।

इससे पहले बुधवार को भोपाल संभाग कमिश्नर कल्पना श्रीवास्तव ने प्रशासक के तौर पर कार्यभार संभाला। वहीँ जबलपुर में भी संभागायुक्त रवींद्र मिश्रा को प्रशासक नियुक्त किया है।

इसके अलावा छिंदवाड़ा, बडोनी खुर्द, बनखेड़ी, पलेरा, शमशाबाद नगरीय निकायों में भी अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त हो गया है। छिंदवाड़ा में कलेक्टर को प्रशासक की जिम्मेदारी सौंपी गई है जबकि बडोनी खुर्द, बनखेड़ी, पलेरा, शमशाबाद में तहसीलदार को प्रशासक बनाए जाने के लिए कलेक्टर को अधिकृत किया गया है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri