July 26, 2026

सो रही सरकार को जगाने किसान चढ़े झाड़ पर और बजाई थाली

एक्सपोज़ टुडे, सीहोर। सरकार को जगाने के लिए किसान चढ़े झाड़ पर। झाड़ पर चढ़ थाली बजा कर किया अनूठा विरोध  यह नजारा मध्यप्रदेश के सीहोर ज़िले का है। किसानों के खेत में लगी सोयाबीन पीला मोजक बीमारी लगने से ख़राब हो गई। कुछ ही दिनों में पूरी फसल ही बर्बाद हो गई है। किसान सोयाबीन की बर्बाद फसल के सर्वे की मांग कर रहे हैं। इस तरह की माँग रोजाना प्रदेश में कई जगहों से उठ रही है। जब कहीं सुनवाई नहीं हुई तो किसानों ने अनोखे ढंग से प्रदर्शन करते हुए सरकार तक अपनी बात पहुंचाने का प्रयास किया और झाड़ पर चढ़ गए

इससे पहले भी किसान तहसील और कलेक्ट्रेट का घेराव कर ज्ञापन दे चुके हैं लेकिन सरकार किसानों की समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रही है। किसानों का कहना है बहरी सरकार को जगाने के लिए अब उन्होंने थालियां बजाकर सरकार को जगाने का प्रयास किया है।

विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले चंदेरी के किसान पर्वत सिंह मेवाड़ा ने कहा कि जिले के आला-अफसर किसानों की सुनवाई नहीं कर रहे हैं। फसल 100 प्रतिशत बर्बाद हो गई है, लेकिन अभी तक सर्वे शुरू नहीं किया गया है और कुंभकर्णीय नींद में प्रशासन सो रहा है जिसे जगाने के लिए हमने थालियां बजाकर और पेड़ों पर चढ़कर प्रदर्शन किया है। विरोध प्रदर्शन में सरपंच पति पूर्व मनोहर सिंह मेवाड़ा,उप सरपंच बाबूलाल,पटेल नारायण सिंह आदि मौजूद थे। बता दें कि मध्यप्रदेश के कई जिलों में सोयाबीन की फसल बोई जाती है और इस बार पीला मोजक और पहले बारिश न होने फिर बाद में ज्यादा बारिश होने के कारण सोयाबीन की फसल बर्बाद हो चुकी है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri