भोपाल। मध्य प्रदेश की सरकार की नई पहल के तहत जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने आज भोपाल में स्कूली बच्चों को संविधान का पाठ पढ़ाया। दरअसल प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने प्रदेश के समस्त शासकीय विद्यालयों में हर शनिवार संविधान की प्रस्तावना पढ़ाने का आदेश जारी किया है।
नए आदेश के अनुसार मध्य प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों के छात्रों को हर शनिवार प्राथमिक और माध्यमिक शालाओं में प्रिंसिपल और शिक्षक प्रार्थना के बाद जबकि हाई स्कूल और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य बाल सभा के दौरान छात्रों को संविधान की उद्देशिका का वाचन कराएंगे। सरकार का मानना है कि इससे बच्चों को संविधान की जानकारी होगी और उन्हें जागरूकता आएगी। इससे वह देश के जिम्मेदार नागरिक बनेंगे।
