भोपाल। शनिवार सुबह राजधानी भोपाल में बड़ा हादसा हो गया। सात नंबर बस स्टांप पर स्कूल बस और मिनी बस में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद स्कूल बस पलट गई। वहीँ मिनी बस डिवाइडर पर चढ़ गई।
स्कूल बस सेंट जोसफ स्कूल की बताई जा रही है। घटना में मिनी बस के ड्राइवर और स्कूल बस के कंडक्टर को चोंट आई है। इसके अलावा मिनी बस में सवार 2 यात्री भी घायल हुए हैं। गनीमत रही कि स्कूल बस बच्चों को घर से लेने के लिए निकली थी। अगर बस में बच्चे होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।
