May 17, 2026

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले 26 हजार के पार, राजधानी में 210 नए मामले सामने आए

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को यहाँ 736 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इससे प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 26210 हो गया है। साथ ही 11 लोगों की मौत के बाद मरने वालों का आंकड़ा 791 हो गया है।

राजधानी भोपाल में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा पांच हजार के पार पहुँच गया है। शुक्रवार को भोपाल में कोरोना वायरस के 210 नए मामले सामने आए हैं। इससे राजधानी में कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या 5196 हो गई है।

इंदौर में भी कोरोना को लेकर स्थिति ख़राब होती जा रही है। शुक्रवार को यहाँ 153 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इससे सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1803 पर पहुँच गई है। इंदौर में अब तक 6709 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 303 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।

उज्जैन जिले में शुक्रवार को कोरोना के 12 नए मामले सामने आए हैं। इससे जिले में संक्रमण के मामलों की संख्या 1092 हो गई है। जिले में 72 लोगों की अब तक कोरोना से जान जा चुकी है। इसके अलावा बड़वानी में 25, खरगोन में 22, रतलाम में 9 और देवास में 5 नए संक्रमण के मामले सामने आए हैं। वहीं झाबुआ में 18, धार में 11, खंडवा में 8, आगर-मालवा में 5 और बुरहानपुर व मंदसौर में 2-2 नए मामले सामने आए हैं।

ग्वालियर-चंबल अंचल में शुक्रवार को थोड़ी राहत मिली है। शुक्रवार को यहाँ कोरोना के 68 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 31 मामले ग्वालियर, 19 मामले मुरैना, 8 मामले भिंड, 6 मामले दतिया और 4 मामले श्योपुर से सामने आए हैं।

महाकोशल-विंध्य में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को यहाँ 68 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 45 मामले जबलपुर, 7 मामले रीवा, 6 मामले कटनी, 2-2 मामले बलाघाट, डिंडोरी, अनूपपुर व सिवनी में जबकि 1-1 मामला शहडोल व मंडला से सामने आए हैं।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri