भिंड। भिंड जिले की मेहगांव विधानसभा क्षेत्र जो कि हाल ही में बनाए गए राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया का क्षेत्र है और यहां उपचुनाव भी होना है, मेहगांव विधानसभा क्षेत्र की गाता गांव सहित कई गांव ऐसे हैं जहां आज पानी की बूंद बूंद के लिए लोग तरस रहे हैं। पानी है भी तो वह खारा जिसे पशु भी नंही पीते हैं।
ये पानी कूलर में डाल दिया जाए तो वह 1 साल में ही खत्म हो जाता हैं। पानी की इस विकराल समस्या का निदान अभी तक शासन प्रशासन ने नहीं कर पाया है। गाता गांव के लोग नदी पार करके पीने का पानी जान जोखिम में डालकर लाते हैं। बरसात के दिनों में नदी ज्यादा ऊपर आ जाती है तो फिर यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है।
जैसा कि आप तस्वीरों में देख रहे हो छोटे बच्चे बच्चियां एवं बुजुर्ग नदी एवं दलदल पार करके नंगे पांव जद्दोजहद करके पीने का पानी लाते हैं। फिलहाल उपचुनाव में गाता गांव के ग्रामीणों ने फैसला लिया है यदि हमारी पानी की समस्या हल नहीं हुई तो हम चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
