इंदौर। पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू के बाद अब इंदौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें 15 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन किया गया है। फ़िलहाल वह स्वस्थ है। उनके परिवार के सभी लोगों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
बता दे कि सदाशिव यादव पिछले दिनों साउथ एवेन्यू होटल में हुई प्रेमचंद गुड्डू की प्रेस कांफ्रेंस में शामिल हुए थे। नगर निगम ने होटल को सील कर दिया है। आरोप है कि प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया। प्रेमचंद गुड्डू ने होटल में प्रेस कांफ्रेंस को लेकर 15 व्यक्तियों की अनुमति ली थी। लेकिन प्रेस कांफ्रेंस में 100 से अधिक पत्रकार और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।
सदाशिव यादव के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद अब प्रशासन संदेही संक्रमितों की तलाश में जुटा है। कांटेक्ट ट्रैसिंग कर जानकारी जुटाई जाएगी। कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देशों के उल्लंघन पर होटल साउथ एवेन्यू सील की गई है।
