रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम में कोरोना का एक और पॉजिटिव मरीज सामने आया है। शहर की सिद्धांतचलम कॉलोनी में रहने वाली 52 वर्षीय महिला में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। महिला को मेडिकल कालेज इलाज हेतु भेजा गया है। फ़िलहाल उसका स्वास्थ स्थिर है।
जिला जनसंपर्क अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह भोपाल से 29 सैंपल की रिपोर्ट सामने आई। जिसमें से 28 सैंपल नेगेटिव और एक सैंपल पॉजिटिव आया है। बता दे कि रतलाम में कोरोना के अब तक 24 मामले सामने आ चुके हैं। वर्तमान में एक्टिव पॉजिटिव मरीजों की संख्या पांच है।
