भोपाल। शिवराज सरकार के एक और मंत्री कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। कैबिनेट मंत्री मोहन यादव में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। मोहन यादव संक्रमण की पुष्टि होने से एक दिन पहले राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ थे। उन्होंने एक दिन पहले ही सिंधिया के साथ मंच साझा किया था।
कैबिनेट मंत्री मोहन यादव ने स्वयं ट्वीट करके कोरोना से संक्रमित होने की जानकारी दी है। मोहन यादव ने ट्विटर पर लिखा है कि, ‘मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है अतः मैं अरविंदो हॉस्पिटल आ गया हूँ वैसे बाबा श्री महाकाल की कृपा से स्वस्थ हूँ।‘
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अब तक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा कई मंत्री, विधायक, सांसद और नेता कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।
